Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई

    February 7, 2026

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

    February 5, 2026

    भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं

    January 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई
    • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया
    • भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं
    • सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग
    • डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना
    • वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश
    • रीजनरेटिव मेडिसिन, वैज्ञानिक अनुसंधान और लॉन्गेविटी साइंस में डॉ. प्रभु मिश्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि
    • Kamal Associates के साथ Dwarka Mor में अपना Dream 2BHK, 3BHK या 4BHK फ्लैट पाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»नेशनल»आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि
    नेशनल

    आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि

    Ansh SinghBy Ansh SinghOctober 6, 20252 Mins Read

    नई दिल्ली [भारत], 6 अक्टूबर: आनंदधाम आश्रम, नई दिल्ली में चल रहे श्री गणेश-लक्ष्मी महायज्ञ 2025 में डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (ShivSena NDA Alliance & Elections), अपने परिवार के साथ पधारे।

    डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने परिवार सहित मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आराधना करते हुए यज्ञ में भाग लिया और राष्ट्र एवं समाज कल्याण के लिए आहुति अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने परम पूज्य सुधांशु जी महाराज एवं आश्रम परिवार के साथ सनातन धर्म प्रचार-प्रसार, हिंदुत्व की रक्षा और सामाजिक जागरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

    आश्रम भ्रमण के दौरान डॉ. वर्मा ने गौशाला का निरीक्षण किया और स्वयं गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन को युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उनकी इस श्रद्धा एवं समर्पण को देखते हुए प्रसिद्ध कथा वाचक, समाज सुधारक एवं विश्व जाग्रति मिशन के परमाध्यक्ष आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को “गौ रक्षक” की उपाधि प्रदान की तथा उन्हें शुभाशीष पत्र एवं विशेष उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

    आचार्य सुधांशु जी महाराज अपने प्रवचनों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में सनातन संस्कृति, गौ सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से करोड़ों लोग धर्म, अध्यात्म और सेवा के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं।

    डॉ. अभिषेक वर्मा ने भी आचार्य जी द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन धर्म की धारा को घर-घर तक पहुँचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

    उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में डॉ. अभिषेक वर्मा को अयोध्या के पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी द्वारा “सनातन योद्धा” की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। इस प्रकार अल्प समय में उन्हें मिले ये सम्मान उनके समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।

    इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने डॉ. अभिषेक वर्मा एवं उनके परिवार के इस धार्मिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

    <p>The post आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं

    January 31, 2026

    डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना

    January 29, 2026

    गौ माता की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई पीआईएल, धारा 377 हटने पर उठाए सवाल

    January 16, 2026
    Top Posts

    पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई

    February 7, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई

    February 7, 2026

    नई दिल्ली, फरवरी 07: मदारी पासी आज भी अवध के लोकगीतों और कथाओं में जीवित…

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

    February 5, 2026

    भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं

    January 31, 2026

    सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग

    January 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.