Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा से समाज परिवर्तन की प्रेरक कहानी

    March 12, 2026

    वाइब्रेंट इंट्यूटिव डिस्प्ले के साथ हाफले वैलेरिया बनाए बर्तन सफाई को आसान और स्मार्ट

    March 12, 2026

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षा से समाज परिवर्तन की प्रेरक कहानी
    • वाइब्रेंट इंट्यूटिव डिस्प्ले के साथ हाफले वैलेरिया बनाए बर्तन सफाई को आसान और स्मार्ट
    • प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»बिज़नेस»अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया, पांच वर्षों के लिए संभालेंगे पदभार
    बिज़नेस

    अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया, पांच वर्षों के लिए संभालेंगे पदभार

    Abizar AttariBy Abizar AttariMay 1, 20252 Mins Read
    Anant Ambani
    Anant Ambani

    नई दिल्ली, मई 1: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को अनंत एम. अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनका यह कार्यकाल 1 मई 2025 से अगले पांच वर्षों तक रहेगा। यह निर्णय रिलायंस समूह के उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जो भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक समूह की भावी नेतृत्व व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    फिलहाल अनंत अंबानी कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में कार्यरत हैं। नए पद पर उनका कार्यभार शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन होगा।

    अनंत अंबानी, अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं, और पिछले कुछ वर्षों से ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्रों में रिलायंस की योजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य 2035 तक एक ‘नेट ज़ीरो कार्बन’ कंपनी बनना है, और इस दिशा में स्वच्छ ईंधन एवं टिकाऊ सामग्रियों के उत्पादन को बढ़ाने, अत्याधुनिक कार्बन कैप्चर तकनीक विकसित करने, सर्कुलर मटीरियल्स को प्रोत्साहित करने और कच्चे तेल से रसायन निर्माण (crude-to-chemicals conversion) को बेहतर करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

    अनंत अंबानी मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बोर्ड में, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में तथा रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और अन्य सहायक कंपनियों के निदेशक मंडल में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में उनकी नई भूमिका समूह के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे युवा नेतृत्व को आगे लाकर कंपनी अपनी नवाचार और स्थायित्व की यात्रा को और अधिक मजबूती दे सकेगी।

    Anant Ambani Reliance
    Abizar Attari
    • Website

    मुझे हमेशा से कहानी सुनाने का शौक रहा है। विविध दृष्टिकोणों का विश्लेषण करना और लोगों को उन्हें सरलता से समझने में मदद करना ही मेरे जीवन का आदर्श वाक्य है। मैं ऐसी कहानियाँ लिखने के लिए जीता हूँ जिन्हें आप पढ़ना पसंद करेंगे। जब मैं लिख नहीं रहा होता, तो आप मुझे समुद्र तट या पार्क में आराम से टहलते हुए पाएँगे।

    Related Posts

    वाइब्रेंट इंट्यूटिव डिस्प्ले के साथ हाफले वैलेरिया बनाए बर्तन सफाई को आसान और स्मार्ट

    March 12, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026
    Top Posts

    शिक्षा से समाज परिवर्तन की प्रेरक कहानी

    March 12, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    शिक्षा से समाज परिवर्तन की प्रेरक कहानी

    March 12, 2026

    डॉ. सिद्धार्थ शंकर राजू : संघर्ष से सफलता तक की यात्रा नई दिल्ली, मार्च 12:…

    वाइब्रेंट इंट्यूटिव डिस्प्ले के साथ हाफले वैलेरिया बनाए बर्तन सफाई को आसान और स्मार्ट

    March 12, 2026

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.