Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    • इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»लाइफस्टाइल»‘‘सांझी विरासत, सांझा प्रयास, सांझा उद्देश्य’’ के साथ संत छोटे जी फाउण्डेशन की हुई स्थापना
    लाइफस्टाइल

    ‘‘सांझी विरासत, सांझा प्रयास, सांझा उद्देश्य’’ के साथ संत छोटे जी फाउण्डेशन की हुई स्थापना

    Ansh SinghBy Ansh SinghApril 5, 20253 Mins Read

    नई दिल्ली, अप्रैल 5 : संत छोटे जी महाराज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत उनके परिवार और अनुयायियों के अथक प्रयासों से पुष्पित-पल्लवित होती रही है, जो हम सभी के सांझे आध्यात्मिक डीएनए का प्रतीक है। अब, गुरु जी की प्रेरणा और ईश्वरीय आशीर्वाद से, हम सभी एकजुट होकर उनकी इस अनमोल धरोहर को संजोने, संरक्षित करने और विश्वभर में फैलाने के पवित्र संकल्प के साथ संत छोटे जी फाउंडेशन की स्थापना कर रहे हैं।

    संत छोटे जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक धरोहर को संजोने एवं विश्वभर में फैलाने के उद्देश्य से ‘संत छोटे जी फाउंडेशन’ की स्थापना का यह एक ऐतिहासिक एवं भावनात्मक क्षण बन गई। यह फाउंडेशन, गुरू जी के आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों को आगे बढ़ाने का साझा मंच है, जो संत छोटे जी महाराज ने अपने जीवन भर में साधना, सेवा और सृजन के माध्यम से समाज को प्रदान किया है।

    गुरु परंपरा की गौरवशाली कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष आचार्य रामकुमार कपूरिया ने बताया कि परम पूज्य संत छोटे जी महाराज, परम् पूज्य देवराहा बाबा के परम स्नेही एवं संत राम भद्राचार्य, श्री परमादर्शी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी गोविंदानंद गिरि महाराज जी, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य के गुरु रहे हैं। उन्होंने अपने तपोबल, सद्ज्ञान और लोककल्याणकारी कार्यों से एक ऐसी परंपरा को जन्म दिया, जो आज भी करोड़ों लोगों के जीवन को दिशा देती है। गुरुजी की तपोभूमि सिद्धाश्रम न केवल साधना का केंद्र रही है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना का भी तीर्थस्थल रहा है। यहां शहनाई सम्राट भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान, महान संगीतकार पद्मभूषण गोदयी महाराज और बनारस घराने की प्रसिद्ध गायिका पद्मभूषण गिरिजा देवी जैसी श्रीकृतियों ने आत्मिक ऊर्जा प्राप्त की। समय-समय पर पूर्व राज्यपाल पं0विष्णुकान्त शास्त्री, पूर्व रेल मंत्री ललित नरायण मिश्रा, थाइलैण्ड के राजगुरू, माता आनन्दमयी जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस आश्रम में आकर आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की।

    • परम् पूज्य देवरहा बाबा के परम स्नेही एवं संत राम भद्राचार्य के गुरू है संत छोटे जी महाराज : आचार्य रामकुमार कपूरिया
    • गुरू जी के अनमोल धरोहर को संजोने, संरक्षित करने और विश्वभर में फैलाने के पवित्र संकल्प के लिए हुई ‘‘संत छोटे जी फाउण्डेशन’’ की स्थापना : विशम्भर उपाध्याय

    फाउंडेशन के सचिव विश्वंभर उपाध्याय ने बताया कि गुरुजी के अनुयायियों, परिवारजनों और सत्संग परिवार के बीच एक भावनात्मक एवं आध्यात्मिक संकल्प के रूप में यह फाउंडेशन प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य गुरुजी के सत्संग, शिक्षाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को डिजिटल माध्यम से सुरक्षित करना, युवा पीढ़ी तक पहुंचाना और दुनिया के कोने-कोने में सिद्धाश्रम की अनुभूति कराना है।

    फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डा.किरण जेटली ने बताया कि ‘संत छोटे जी फाउंडेशन’ गुरुजी द्वारा रचित समस्त भजन, पांडुलिपियाँ, आध्यात्मिक ग्रंथ एवं संगीत को संरक्षित एवं डिजिटाइज करने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह फाउंडेशन एक ऐसा पुल बनेगा, जो गुरुजी की शिक्षाओं को वैश्विक आध्यात्मिक समुदाय से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होने कहा कि यह यात्रा केवल संस्था की शुरुआत नहीं है, बल्कि एक पवित्र यज्ञ है, जिसमें भक्ति की आहुति, सेवा का समर्पण, ज्ञान की लौ और संस्कृति की परंपरा शामिल है। हम सभी इस आध्यात्मिक यात्रा के पथिक बनकर एक नई चेतना को जन्म दे रहे हैं।

    <p>The post ‘‘सांझी विरासत, सांझा प्रयास, सांझा उद्देश्य’’ के साथ संत छोटे जी फाउण्डेशन की हुई स्थापना first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया

    February 9, 2026

    पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई

    February 7, 2026
    Top Posts

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    इंदौर (मध्य प्रदेश), मार्च 02: इंदौर स्थित एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ (Padhle) ने अमेरिका स्थित वैश्विक…

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.