Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    • इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»नेशनल»पिडिलाईट ने फेविक्रिएट आइडिया लैब्स 2024 फिनाले के विजेताओं की घोषणा की 
    नेशनल

    पिडिलाईट ने फेविक्रिएट आइडिया लैब्स 2024 फिनाले के विजेताओं की घोषणा की 

    Ansh SinghBy Ansh SinghJune 20, 20245 Mins Read
    पिडिलाइट में उपभोक्ता उत्पाद व्यवसाय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कश्यप गाला और इसरो के पूर्व निदेशक पद्म श्री मायलस्वामी अन्नादुराई ने फेवीक्रिएट आइडिया लैब्स 2024 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

    मुंबई, 20 जून, 2024: पिडिलाईट ने फेविक्रिएट पहल के माध्यम से सालाना फेविक्रिएट आइडिया लैब्स आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं की घोषणा की है। विज्ञान के साथ आर्ट एण्ड क्राफ्ट के संयोजन, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर में 500 से अधिक स्कूलों से 1.3 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया तथा अंतरिक्ष अन्वेषण, लुप्तप्राय प्रजातियों एवं इनके संरक्षण तथा समुद्री जीवन पर महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदर्शित कीं।

    प्रतियोगिता के चौथे संस्करण में 16 फाइनलिस्ट्स को फाइनल राउण्ड के लिए मुंबई आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के आर्ट एण्ड क्राफ्ट मटीरियल जैसे पिडिलाईट प्रोडक्ट्स से युक्त फेविक्रिएट बॉक्सेज़ का इस्तेमाल कर लाईव प्रतियोगिता की। प्रतियोगिता की थीम की बात करें तो 9-14 वर्ष के लिए इसका विषय था मरीन लाइफ और 5-8 वर्ष के लिए इसका विषय था सोलर सिस्टम फॉर एजेज़। परियोजनाओं का मूल्यांकन थीम को ध्यान में रखते हुए इनकी रचनात्मकता, सामग्री के आधुनिक इस्तेमाल, वैज्ञानिक सिद्धान्तों और प्रेज़ेन्टेशन के आधार पर किया गया। प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानी एवं इसरो के पूर्व निदेशक पद्मश्री मिलस्वामी अन्नादुराई चीफ़ जूरी सदस्य रहे। पिडिलाईट में कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस के सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट कश्यप गाला भी जूरी सदस्यों में शामिल थे।

    5-8 वर्ष के विजेताओं यानि ‘लिटल साइंटिस्ट आयुवर्ग में शामिल थे- एमपीएस इंटरनेशनल, जयपुर, राजस्थान से हेतवी वासवानी और सेंट मार्क्स सीनियर सैकण्डरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से भानी गुप्ता, दोनों पहले स्थान पर रहे। श्री चैतन्या स्कूल, अमीरपेट, हैदराबाद से रामा अनन्या दूसरे स्थान पर रहे, वहीं डी.ए.वी. हाई स्कूल, अंबाला से देवांशी सहगल तीसरे स्थान पर रहीं। 9-14 वर्ष के विजेताओं यानि ‘यंग इनोवेटर्स’ आयुवर्ग में शामिल थे- सेंट जे़वियर्स हाई स्कूल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हर्षिता नोपानी पहले स्थान पर रहीं। डी.ए.वी. सेंटेनेरी पब्लिक स्कूल, वायज़ाग, आन्ध्र प्रदेश से कानिथी स्वाति दूसरे स्थान पर और नेशनल इंग्लिश स्कूल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल से इफरा सिद्कि तीसरे स्थान पर रहे।

    फाइनल राउण्ड के एपिसोड्स का प्रसारण वायाकोम 18 नेटवर्क चैनलों, निकेलोडियॉन और सोनिक पर किया गया। दोबारा प्रसारण 15-16 जून को शाम 5ः30 से 6 बजे के बीच निक पर और 22 एवं 23 जून को शाम 6ः30 से 7ः00 बजे के बीच सोनिक पर किया जाएगा। ये 24 जून के बाद जियो सिनेमा पर भी उपलब्ध होंगे।

    फेविक्रिएट आइडिया लैब्स 2025 के लिए पंजीकरण जल्द खुल जाएंगे।

    श्री मिलस्वामी अन्नादुराई, पूर्व निदेशक, इसरो ने कहा, ‘‘ फेविक्रिएट आइडिया लैब्स प्रतियोगिता के जूरी सदस्य के रूप में मैं प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा दर्शाई गई रचनात्कता से बेहद प्रेरित हूं। ऐसे समय में जब शिक्षा विकसित हो रही है, ‘व्यवहारिक रूप से काम करते हुए सीखना’ स्टैम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है। यह प्रतियोगिता दर्शाती है कि कैसे कला और विज्ञान एक साथ मिलकर इनोवेशन तथा समस्या को हल करने की उत्सुकता को बढ़ावा देते हैं। इन प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा पेश की गई परियोजनाएं न सिर्फ प्रभावशाली हैं बल्कि व्यवहारिक लर्निंग की क्षमता को भी दर्शाती हैं। मैं सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं और उन्हें निरंतर इनोवेट करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।’

    श्री कश्यप गाला, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस, पिडिलाईट ने कहा, ‘‘फेविक्रिएट में हम ‘व्यवहारिक रूप से सीखते हुए करने’ की अवधारणा को सपोर्ट करते हैं। आज के प्रतिभाशाली छात्र सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं और अध्यापक भी बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके ढूंढते हैं। स्कूल के बोर्ड और एनईपी के निर्देश ‘कला से युक्त लर्निंग’ को बढ़ावा देते हैं, उनका मानना है कि आर्ट एण्ड क्राफ्ट के ज़रिए अधिक लर्निंग पर ज़ोर देना चाहिए। फेविक्रिएट इस दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। 65 शहरों से 16 प्रतिभाशाली छात्रों को चुना गया।’

    इस साझेदारी पर बात करते हुए अनु सिक्का, बिज़नेस हैड, किड्स टीवी नेटवर्क, वायाकोम 18 ने कहा, ‘‘किड्स एंटरटेनमेन्ट के बेहतरीन गंतव्य निक को फेविक्रिएट आइडिया लैब्स फिनाले इवेंट के लिए पिडिलाईट के साथ हाथ मिलाते हुए खुशी का अनुभव हो रहा है। निक की व्यापक पहुंच और किड्स एंटरटेनमेन्ट सेक्टर पर अपने प्रभाव के चलते यह पार्टनर ब्राण्ड्स के साथ साझेदारियों को बढ़ावा देता है। हम ऐसी साझेदारियों को बढ़ावा देते हैं जो रचनात्मकता को प्रोत्साहित करें। यह प्रतियोगिता आने वाले कल के लिए प्रतिभा को  बढ़ावा देने के समर्पण की पुष्टि करती है और पिडिलाईट को दर्शकों के समक्ष आधुनिक प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए ऐसा मंच प्रदान करती है।’

    पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमशः 1 लाख, रु 75,000 और रु 50,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुरसकारों में रनर-अप पुरस्कार, ट्रॉफियां, स्कूलों के लिए सर्टिफिकेट्स शामिल थे, 22 शहरी स्तर के विजेताओं सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ टॉप छात्रों को स्पेशल हैम्पर दिए गए।

    <p>The post पिडिलाईट ने फेविक्रिएट आइडिया लैब्स 2024 फिनाले के विजेताओं की घोषणा की  first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

    February 18, 2026

    इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा

    February 17, 2026

    प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा

    February 11, 2026
    Top Posts

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    इंदौर (मध्य प्रदेश), मार्च 02: इंदौर स्थित एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ (Padhle) ने अमेरिका स्थित वैश्विक…

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.