Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»लाइफस्टाइल»प्रेम मंदिर जन्माष्टमी की 10 बातें जो आपको अवश्य जाननी चाहिए
    लाइफस्टाइल

    प्रेम मंदिर जन्माष्टमी की 10 बातें जो आपको अवश्य जाननी चाहिए

    Ansh SinghBy Ansh SinghAugust 13, 20255 Mins Read

    नई दिल्ली, अगस्त 12: श्री वृंदावन धाम की जन्माष्टमी केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व में अपनी भव्यता और भक्ति-भाव के लिए प्रसिद्ध है। इस पावन उत्सव में, वृंदावन का प्रेम मंदिर विशेष स्थान रखता है। यहाँ की जन्माष्टमी का उत्सव जितना विशाल होता है, उतना ही हृदय को छू लेने वाला भी होता है। हर वर्ष, लाखों-लाख श्रद्धालु इस दिव्य मंदिर में एकत्रित होकर नन्हे कान्हा के जन्मोत्सव में भाग लेते हैं।

    1) अद्वितीय भक्ति और जनसैलाब

    जन्माष्टमी की रात्रि में प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ता है, जिसमें हर कोई अपने हृदय में बाल गोपाल की छवि सँजोए, उनके गुणगान में डूबा रहता है। “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की” की जयकार और भजन-कीर्तन पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। भीड़ चाहे जितनी हो, भक्ति-भाव में कोई कमी नहीं आती।

    2) रात्रि 12 बजे का विशेष अभिषेक

    जन्माष्टमी की रात्रि ठीक 12 बजे ठाकुर जी का भव्य अभिषेक किया जाता है। नन्हे श्रीकृष्ण के बाल रूप का यह दर्शन भक्तों की आँखों में आँसू ला देता है। चारों ओर कीर्तन, नृत्य और उल्लास का ऐसा माहौल होता है मानो स्वयं श्रीकृष्ण पुनः अवतरित हो गए हों।

    3) विशेष लाइव प्रसारण

    प्रेम मंदिर जन्माष्टमी का संपूर्ण कार्यक्रम जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर LIVE प्रसारित होता है, जिसे देश-विदेश के लाखों भक्त घर बैठे देखते हैं। इससे वे प्रत्यक्ष उपस्थित न होकर भी ठाकुर जी की कृपा का अनुभव कर पाते हैं।

    आप 16 अगस्त तो रात 9 बजे से 1 बजे के बीच प्रेम मंदिर से जन्माष्टमी महा-महोत्सव का LIVE प्रसारण नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

    https://www.youtube.com/live/dRyJY6UXSzI

    4) शृंगार

    जन्माष्टमी की रात्रि में श्री कृष्ण का भव्य शृंगार होता है। इसमें सुनहरे और रजत आभूषण, मोतियों और रत्नों से जड़ा मुकुट, चमकीले रेशमी वस्त्र, और सुगंधित फूलों की मालाएँ शामिल होती हैं। गजरा, चंदन का तिलक और गुलाब के फूलों की सजावट उनके दिव्य रूप को और भी मनमोहक बना देती है। इसके पश्चात् ठाकुर जी को सुसज्जित झूले में विराजित कर भक्तों के दर्शन हेतु लाया जाता है। यह झूला झुलाने का क्षण भावुक जनों के मन में प्रेम और भक्ति की विशेष अनुभूति कराता है।

    5) छप्पन भोग

    शृंगार के उपरांत ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाता है जो भक्तिभाव और स्वाद का अद्वितीय संगम होता है। इसमें 56 प्रकार के विविध पकवान शामिल होते हैं – सुगंधित खीर, माखन-मिश्री, लड्डू, पेड़ा, रसमलाई, मालपुआ, हलवा, पूरी, कचौरी, पनीर की सब्जियाँ, मौसमी फल, सूखे मेवे और कई प्रकार के पेय पदार्थ। यह भोग भगवान के बालरूप की प्रिय वस्तुओं के अनुसार सजाया जाता है।

    6) जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्थापित

    प्रेम मंदिर की स्थापना विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु, श्री कृपालु जी महाराज ने की थी, जिन्हें 1957 में काशी विद्वत् परिषद् द्वारा जगद्गुरु की मूल उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने 91 वर्ष के अपने जीवन को पूर्ण रूप से श्री राधा-कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया।

    जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ने साधारण मनुष्यों के लिए भक्ति को अपने जीवन में उतारने हेतु कई किताबें लिखी हैं जिमें प्रेम रस सिद्धांत, प्रेम रस मदिरा और राधा गोविन्द गीत प्रमुख हैं। इनके प्रवचन टी.वी. और यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्थापित अनेक निःशुल्क अस्पताल, स्कूल, कॉलेज आदि आज भी गरीबों की सहायता कर रहे हैं।

    postpressreleasecontent366db071 49b4 4b5d a451 41a0966f81b0

    प्रेम मंदिर, वृन्दावन में भक्तों की भारी भीड़।

    7) भक्ति मंदिर और कीर्ति मंदिर

    प्रेम मंदिर के समान, जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा दो अन्य मंदिर भी स्थापित किए गए हैं, जो अत्यंत लोकप्रिय हैं। भक्ति मंदिर उनके जन्मस्थान श्री कृपालु धाम – मनगढ़ में स्थापित है, जहाँ लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। दूसरा प्रमुख मंदिर, कीर्ति मंदिर है जो बरसाना में स्थित है। यह मंदिर श्री राधा की माता जी के नाम पर बना है। यह विश्व का इकलौता मंदिर है, जिसमें श्री राधा रानी अपने बाल स्वरूप में माता कीर्ति मैया की गोद में विराजित हैं।

    8) मनमोहक झाँकियाँ

    जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेम मंदिर परिसर में कई जीवंत झाँकियाँ सजाई जाती हैं – जैसे पूतना उद्धार, कालिया दमन, गोवर्धन धारण, माखन चोरी, वसुदेव बाबा द्वारा श्री कृष्ण को यमुना पार कराना आदि। इन झाँकियों की सजीवता और कलात्मकता देखकर लगता है मानो यह लीलाएँ साक्षात् आँखों के सामने हो रही हों।

    9) भव्य लाइट शो और संगीत

    प्रेम मंदिर की रात को और भी अद्वितीय बना देता है इसका लाइट शो। रंग-बिरंगी रोशनी, फव्वारों के साथ नृत्य करती जलधाराएँ, और पृष्ठभूमि में श्री कृपालु जी महाराज के भजन– यह सब मिलकर एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। इस लाइट शो में पानी के ऊपर वीडियो प्रोजेक्ट किया जाता है है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से प्रेम मंदिर आते हैं।

    10) अविस्मरणीय अनुभव

    चाहे आप पहली बार प्रेम मंदिर की जन्माष्टमी देखने जा रहे हों या हर वर्ष आते हों, यह अनुभव सदैव नया और हृदयस्पर्शी होता है। भक्तों का उल्लास, मंदिर की सजावट, लीलाओं की झलकियाँ और ठाकुर जी के दिव्य दर्शन – यह सब मिलकर इस उत्सव को अद्वितीय बना देते हैं।

    प्रेम मंदिर की जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, आनंद और प्रेम का ऐसा महासागर है जिसमें डूबकर हर भक्त अपने जीवन का सबसे सुंदर क्षण अनुभव करता है। यदि आपने अब तक इस अद्भुत उत्सव को प्रत्यक्ष नहीं देखा है, तो यह अनुभव अवश्य प्राप्त करें – चाहे स्वयं आकर, या LIVE प्रसारण के माध्यम से। यह वह अवसर है, जब आप श्रीकृष्ण की कृपा और प्रेम की मधुरता को भीतर से अनुभव कर सकते हैं।

    <p>The post प्रेम मंदिर जन्माष्टमी की 10 बातें जो आपको अवश्य जाननी चाहिए first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया

    February 9, 2026
    Top Posts

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    नई दिल्ली, मार्च 05: आज के तेज़ी से बदलते सामाजिक और भौतिक युग में जब…

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.