Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एसजीटी यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया

    February 13, 2026

    प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा

    February 11, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजीटी यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया
    • प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा
    • वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया
    • भूली-बिसरी विरासत में नई जान: हरि चंदना आईएएस की दृष्टि
    • पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई
    • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया
    • भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं
    • सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»लाइफस्टाइल»वेदांता का ग्रामीण विकास मॉडल: SRI तकनीक से किसान हो रहे आत्मनिर्भर
    लाइफस्टाइल

    वेदांता का ग्रामीण विकास मॉडल: SRI तकनीक से किसान हो रहे आत्मनिर्भर

    Ansh SinghBy Ansh SinghAugust 27, 20253 Mins Read

    भुवनेश्वर, अगस्त 27: भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम ने कालाहांडी के लांजीगढ़ में अपनी एकीकृत जलग्रहण एवं आजीविका विकास पहल ‘प्रोजेक्ट संगम’ के माध्यम से परंपरागत कृषि पद्धतियों को बदलते हुए धान की प्रणालीगत गहनता पद्धति (System of Rice Intensification – SRI) को बढ़ावा दिया है। इस तकनीक से फसल उत्पादन में 25% तक की वृद्धि, इनपुट लागत में 30% की कमी और किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब तक 60 से अधिक किसानों ने 64.2 एकड़ भूमि पर इस पद्धति को अपनाया है।

    जहाँ कभी कालाहांडी जिला सूखा और अकाल के लिए जाना जाता था, वहीं आज वेदांता की कृषि और सतत आजीविका पहलों के कारण किसान अधिक उपज और आय प्राप्त कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय परिणाम:

    • फसल उत्पादन: प्रति एकड़ 18–20 क्विंटल से बढ़कर 22.5–25 क्विंटल (25% वृद्धि)
    • इनपुट लागत: प्रति एकड़ ₹10,000–12,000 से घटकर ₹7,000–9,000 (30% कमी)
    • जल दक्षता में 35% सुधार
    • जैविक प्रथाओं से कीटों की संख्या में कमी और मिट्टी की सेहत में सुधार

    कंपनी अब इसे वर्तमान खरीफ सीजन में 210 एकड़ भूमि तक विस्तारित कर रही है, जिसमें 18 गाँवों के 120 से अधिक किसान शामिल होंगे।

    प्रणब कुमार भट्टाचार्य, सीईओ, वेदांता एल्युमिना बिजनेस ने कहा:
    “हमारी दृष्टि केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है। कृषि ग्रामीण ओडिशा की जीवनरेखा है और किसानों को आधुनिक व टिकाऊ तकनीक से सशक्त बनाना दीर्घकालिक समृद्धि के लिए आवश्यक है। प्रोजेक्ट संगम के तहत SRI की सफलता यह दर्शाती है कि किस प्रकार सामुदायिक नवाचार उत्पादकता बढ़ा सकता है, संसाधनों का संरक्षण कर सकता है और आजीविका में सुधार ला सकता है। यह हमारे आत्मनिर्भर भारत निर्माण के उद्देश्य के अनुरूप है।”

    किसान भी इस पहल की सफलता का उल्लेख करते हुए बताते हैं कि उचित दूरी पर पौधारोपण करने से फसल एक समान बढ़ी है, अधिक कल्ले (tillers) निकले हैं, मंडुआ वीडर से खरपतवार नियंत्रण बेहतर हुआ है, बीज की आवश्यकता कम हुई है और पौधों की जड़ें ज्यादा मजबूत हुई हैं। खासकर छोटे और सीमांत किसान इस पद्धति को लंबे समय तक अपनाने के प्रति अधिक जागरूक और उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

    वेदांता लांजीगढ़ का प्रोजेक्ट संगम
    यह एकीकृत जलग्रहण एवं आजीविका परियोजना है, जो प्रौद्योगिकी-आधारित उपायों के जरिए ग्रामीण समुदाय की आजीविका को बढ़ाने का काम करती है। परियोजना का लक्ष्य है कि कालाहांडी जिले के लांजीगढ़ ब्लॉक के 41 गाँवों में जल-आधारित परिसंपत्तियाँ बनाई जाएँ, जिससे सालभर पीने के पानी और कृषि के लिए पानी उपलब्ध रहे। इस परियोजना के तहत सिंचाई की सुविधा 3,500 एकड़ से अधिक भूमि तक पहुँची है और यह जल भंडारण क्षमता व भूजल पुनर्भरण दर को बढ़ाते हुए 22,000 से अधिक लोगों को सालभर लाभान्वित कर रही है।

    <p>The post वेदांता का ग्रामीण विकास मॉडल: SRI तकनीक से किसान हो रहे आत्मनिर्भर first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया

    February 9, 2026

    पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई

    February 7, 2026

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

    February 5, 2026
    Top Posts

    एसजीटी यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया

    February 13, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    एसजीटी यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया

    February 13, 2026

    गुरुग्राम (हरियाणा), फरवरी 13: श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राइसेन्टीनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटी यूनिवर्सिटी), गुरुग्राम ने अपने…

    प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा

    February 11, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया

    February 9, 2026

    भूली-बिसरी विरासत में नई जान: हरि चंदना आईएएस की दृष्टि

    February 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.