Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»लाइफस्टाइल»वेदांता लांजीगढ़ ने ‘प्रोजेक्ट संगम’ के अंतर्गत मत्स्य पालन पहल से किसानों के लिए नई आमदनी का स्रोत
    लाइफस्टाइल

    वेदांता लांजीगढ़ ने ‘प्रोजेक्ट संगम’ के अंतर्गत मत्स्य पालन पहल से किसानों के लिए नई आमदनी का स्रोत

    Ansh SinghBy Ansh SinghOctober 17, 20253 Mins Read

    भुवनेश्वर (ओडिशा), अक्टूबर 16: भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी, वेदांता एल्युमिनियम ने सतत आजीविका को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए लांजीगढ़ में अपने प्रमुख जलग्रहण एवं आजीविका कार्यक्रम – ‘प्रोजेक्ट संगम’ के अंतर्गत मत्स्य पालन (पिसिकल्चर) कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों को वैज्ञानिक तरीकों से मछली पालन के माध्यम से वैकल्पिक आय के अवसर प्रदान करना है।

    कलााहांडी के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से लागू यह कार्यक्रम 13 गांवों में पांच एकड़ में फैले 32 जलाशयों को कवर करता है और सीधे तौर पर 44 किसानों एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों को लाभान्वित करेगा। उन्हें संसाधन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे मछली पालन को एक टिकाऊ आजीविका गतिविधि के रूप में अपना सकें। इस पहल से प्रतिवर्ष 20 टन मछलियों का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो स्थानीय उपभोग और बाजार आपूर्ति दोनों में अहम योगदान देगा।

    वेदांता एल्युमिना बिजनेस के सीईओ प्रणव कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “वेदांता लांजीगढ़ में हम पर्यावरणीय और सामाजिक लक्ष्यों के अनुरूप सतत आजीविका अवसरों के जरिए समग्र सामुदायिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘प्रोजेक्ट संगम’ के तहत मत्स्य पालन पहल किसानों की आय में विविधता लाने में मदद करती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाती है, साथ ही राज्य के विकास दृष्टिकोण के अनुरूप है।”

    मछली उत्पादन को बढ़ाने के अलावा, यह पहल ओडिशा के ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ODOP) कार्यक्रम को भी मजबूत करती है, जिससे कलााहांडी में मत्स्य पालन को प्रमुख आजीविका स्रोत के रूप में बढ़ावा मिलता है। मौजूदा जल निकायों के उपयोग और आधुनिक मछली पालन पद्धतियों को अपनाकर यह परियोजना किसानों को नई आय के साधन प्राप्त करने और मौसमी उतार-चढ़ाव से निपटने की क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाती है, जिससे दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होती है।

    ‘प्रोजेक्ट संगम’ एक समेकित जलग्रहण एवं आजीविका परियोजना है, जो ग्रामीण समुदायों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने हेतु तकनीक-आधारित पहलों को बढ़ावा देती है। इस परियोजना का लक्ष्य ओडिशा के कलााहांडी जिले के लांजीगढ़ क्षेत्र के 41 गांवों में जल आधारित परिसंपत्तियां विकसित करना है, ताकि वर्षभर पेयजल और कृषि कार्यों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इससे क्षेत्र में 3,500 एकड़ से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और जल भंडारण क्षमता तथा भूजल पुनर्भरण दर में वृद्धि होगी, जिससे 22,000 से अधिक लोगों को पूरे वर्षभर लाभ मिलेगा। ऐसी पहलों के माध्यम से, वेदांता लांजीगढ़ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और ओडिशा की समावेशी विकास यात्रा में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि करता है।

    Disclaimer: यह कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति है। इसमें दिए गए तथ्यों की जिम्मेदारी प्रकाशन या उसके कर्मचारियों की नहीं है।

    <p>The post वेदांता लांजीगढ़ ने ‘प्रोजेक्ट संगम’ के अंतर्गत मत्स्य पालन पहल से किसानों के लिए नई आमदनी का स्रोत first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया

    February 9, 2026
    Top Posts

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    नई दिल्ली, मार्च 05: आज के तेज़ी से बदलते सामाजिक और भौतिक युग में जब…

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.