Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकआउट वर्ष के बाद KRAFTON इंडिया 2026 में राइजिंग स्टार प्रोग्राम के साथ लौटा

    January 22, 2026

    मुख्यमंत्री को सौरा कला चित्र भेंट, वेदांता ने किया कलाहांडी की विरासत का सम्मान

    January 22, 2026

    सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप

    January 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्रेकआउट वर्ष के बाद KRAFTON इंडिया 2026 में राइजिंग स्टार प्रोग्राम के साथ लौटा
    • मुख्यमंत्री को सौरा कला चित्र भेंट, वेदांता ने किया कलाहांडी की विरासत का सम्मान
    • सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप
    • स्नीकर्स से लेकर साड़ी तक: कैसे वॉशमार्ट बदल रहा है कपड़ों की देखभाल का तरीका
    • अभिनेता आशीष पाल और खुशी पाल अप्रैल 2026 में करेंगे शादी; सगाई व गोद भराई चर्चा में
    • गौ माता की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई पीआईएल, धारा 377 हटने पर उठाए सवाल
    • निशाद समुदाय ने 13वाँ संकल्प दिवस मनाया – सशक्तिकरण और विकास की नई दिशा
    • डॉ. अभिषेक वर्मा ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस सम्मेलन में भाग लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»लाइफस्टाइल»श्रीकांत वर्मा जयंती पर साहित्य, पत्रकारिता व कला हेतु देश का सबसे बड़ा 21 लाख का सम्मान घोषित
    लाइफस्टाइल

    श्रीकांत वर्मा जयंती पर साहित्य, पत्रकारिता व कला हेतु देश का सबसे बड़ा 21 लाख का सम्मान घोषित

    Ansh SinghBy Ansh SinghSeptember 20, 20253 Mins Read

    नई दिल्ली, सितंबर 20: प्रसिद्ध कवि, पत्रकार और राजनेता श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति में आयोजित श्रीकांत वर्मा जयंती समारोह में उनके पुत्र डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (गठबंधन एवं चुनाव), शिवसेना (NDA) ने घोषणा की है कि आने वाले प्रत्येक वर्ष 18 सितम्बर को श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट की ओर से साहित्य, पत्रकारिता और विभिन्न कलाओं के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

    यथा साहित्य के क्षेत्र में श्रीकांत वर्मा सम्मान इसकी राशि 21 लाख रुपए होगी, पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 लाख रुपए, इसके अलावा प्रदर्शन कला एवं कला के लिए दो-दो लाख की राशि दी जाएगी।

    इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर देशभर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी करेगा, ताकि नई प्रतिभाओं को मंच मिल सके और साहित्य की परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।

    समारोह के प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेई, अशोक मिश्रा, इस्कॉन अध्यक्ष स्वामी मोहन रूपा दास, सतीश जायसवाल, रमेश अनुपम, संजय अलंग IAS, पत्रकार राणा यशवंत और दिल्ली विश्वविद्यालय के दीपक कुमार ने श्रीकांत वर्मा के साहित्यिक योगदान पर अपने विचार रखे।

    साथ ही इसके द्वितीय सत्र में वरिष्ठ कवि अरुण देव, श्रद्धा सुनील समेत कई कवियों ने काव्य-पाठ कर श्रीकांत वर्मा को श्रद्धांजलि दी।

    श्रीकांत वर्मा की विरासत

    श्रीकांत वर्मा केवल एक कवि ही नहीं बल्कि एक विचारक और राजनेता भी थे। उनकी रचनाएँ ‘मगध’, ‘दिनआरम्भ’, ‘जलसाघर’ और अन्य काव्य-संग्रहों ने हिंदी साहित्य को नई दिशा दी। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित श्रीकांत वर्मा ने हिंदी कविता को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने भारतीय संसद में भी लंबे समय तक सेवा की और साहित्य तथा संस्कृति को नीति-निर्माण के केंद्र में रखने का कार्य किया।

    उनकी साहित्यिक और राजनीतिक विरासत को उनकी पत्नी स्व. श्रीमती वीणा वर्मा जी ने आगे बढ़ाया, जिन्होंने तीन बार राज्यसभा की सदस्य के रूप में राष्ट्र की सेवा की और हिंदी राजभाषा समिति की अध्यक्षता करते हुए हिंदी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहित किया।

    आज इस विरासत को नई पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही है। उनकी पोती निकोल वर्मा और नवजात पौत्र युवराज आदितेश्वर वर्मा भविष्य में परिवार की इस गौरवपूर्ण परंपरा को आगे ले जाने के संकल्प के साथ खड़े हैं। श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट इन्हीं पीढ़ी-दर-पीढ़ी मूल्यों का प्रतीक है, जो साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना की निरंतरता को जीवित रखेगा।

     

    <p>The post श्रीकांत वर्मा जयंती पर साहित्य, पत्रकारिता व कला हेतु देश का सबसे बड़ा 21 लाख का सम्मान घोषित first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री को सौरा कला चित्र भेंट, वेदांता ने किया कलाहांडी की विरासत का सम्मान

    January 22, 2026

    अभिनेता आशीष पाल और खुशी पाल अप्रैल 2026 में करेंगे शादी; सगाई व गोद भराई चर्चा में

    January 17, 2026

    मुंबई के गोरेगांव में भव्य श्री राम कथा व कलश यात्रा, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता

    January 7, 2026
    Top Posts

    ब्रेकआउट वर्ष के बाद KRAFTON इंडिया 2026 में राइजिंग स्टार प्रोग्राम के साथ लौटा

    January 22, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    ब्रेकआउट वर्ष के बाद KRAFTON इंडिया 2026 में राइजिंग स्टार प्रोग्राम के साथ लौटा

    January 22, 2026

    बैंगलोर (कर्नाटक) [भारत], 22 जनवरी: ज़मीनी स्तर पर मजबूत प्रभाव और उल्लेखनीय विकास कहानियों से…

    मुख्यमंत्री को सौरा कला चित्र भेंट, वेदांता ने किया कलाहांडी की विरासत का सम्मान

    January 22, 2026

    सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप

    January 22, 2026

    स्नीकर्स से लेकर साड़ी तक: कैसे वॉशमार्ट बदल रहा है कपड़ों की देखभाल का तरीका

    January 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.