Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    • इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»नेशनल»गौ माता की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई पीआईएल, धारा 377 हटने पर उठाए सवाल
    नेशनल

    गौ माता की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई पीआईएल, धारा 377 हटने पर उठाए सवाल

    Ansh SinghBy Ansh SinghJanuary 16, 20262 Mins Read

    सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 16: हिंदूवादी संगठन श्री बजरंग सेना ने गौ-सम्बंधित अत्याचारों पर सख्त दंड की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल सिंह चंदेल द्वारा प्रस्तुत की गई।

    • श्री बजरंग सेना ने गौ सुरक्षा के लिए उठाई आवाज

    याचिका में कहा गया है कि गौ माता सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि सनातनियों की आस्था की प्रतीक और राष्ट्रीय माता मानी जाती हैं। पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 के तहत मनुष्य या किसी भी प्राणी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार को गंभीर अपराध माना जाता था, जिसमें कम से कम 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा निर्धारित थी। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने भी अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया था कि धारा 377 से केवल समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से हटाया जा रहा है, प्राणियों पर लागू दंड को नहीं हटाया गया था।

    लेकिन नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) में धारा 377 को पूरी तरह हटा दिया गया, जिससे अब ऐसे मामलों में सिर्फ एक दिन की कैद या मामूली जुर्माना ही रह गया है। अधिवक्ता चंदेल के अनुसार, “इसी ढील का फायदा उठाकर कुछ लोग हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गौ माता पर अत्याचार कर वीडियो वायरल कर रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें कड़ी सजा का डर नहीं रहा।”

    याचिका में यह भी दलील दी गई है कि पिछली बार PETA की ओर से दायर पीआईएल को सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज किया था कि ऐसा कानून संसद बनाए। लेकिन बजरंग सेना की मांग है कि गौ माता सामान्य पशु नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र हैं, इसलिए उनके लिए अलग और कठोर कानून बनाया जाना आवश्यक है।

    श्री बजरंग सेना के बारे में

    श्री बजरंग सेना की स्थापना वर्ष 2019 में सूरत में हितेश विश्वकर्मा ने की, जो संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह एक प्रखर हिंदूवादी संगठन है, जिसका मुख्यालय गुजरात के सूरत में स्थित है और इसकी पहुंच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में फैली हुई है।

    आज संगठन के देशभर में एक लाख से अधिक सदस्य हैं, जो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य और गौ माता की रक्षा के कार्य में जुटे हुए हैं। यह संगठन हिंदू समाज के हितों की रक्षा और सामाजिक सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है।

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

    February 18, 2026

    इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा

    February 17, 2026

    प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा

    February 11, 2026
    Top Posts

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    इंदौर (मध्य प्रदेश), मार्च 02: इंदौर स्थित एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ (Padhle) ने अमेरिका स्थित वैश्विक…

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.