Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    • इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»बिज़नेस»TEDx टॉक में डॉ. जगदीश सखिया का संदेश: एडवांस्ड लेज़र तकनीक से गंभीर त्वचा रोगों का आधुनिक इलाज
    बिज़नेस

    TEDx टॉक में डॉ. जगदीश सखिया का संदेश: एडवांस्ड लेज़र तकनीक से गंभीर त्वचा रोगों का आधुनिक इलाज

    Ansh SinghBy Ansh SinghNovember 15, 20253 Mins Read

    छोटे शहरों में 20000 AI-सक्षम क्लीनिक, जो 200 से अधिक भाषाओं में संवाद करने में सक्षम हों—ऐसे मॉडर्न क्लीनिक स्थापित करने की बताई योजना

    सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15:  TEDx टॉक के मंच पर सखिया स्किन क्लीनिक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. जगदीश सखिया ने अपने संघर्ष, सफलता और भविष्य की योजनाओं को जिस सहज अंदाज में साझा किया, उसने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। राजकोट जिले के एक छोटे से गांव से शुरू हुई उनकी यात्रा आज देश के अग्रणी त्वचा विज्ञान नेटवर्क तक पहुंची है। उनके इस सफर को जानकर सभी ने प्रशंसा की।

    डॉ. सखिया ने बताया कि आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और 1998 में 600 वर्गफुट के छोटे से कमरे में पहला क्लीनिक शुरू किया था। उन्होंने कहा कि “आज 24 शहरों में 37 से अधिक क्लीनिक हैं और यह विश्वस्तरीय त्वचा उपचार हर वर्ग तक पहुंचे यह हमारा लक्ष्य है।”

    मेडिकल छात्र जीवन की यादें ताज़ा करते हुए उन्होंने बताया कि एक समय डर्मेटोलॉजी को चिकित्सा की “कमजोर शाखा” माना जाता था। लेकिन त्वचा सबसे बड़ा अंग है और इसमें संभावनाएं अनंत हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 5,000 से अधिक प्रकार के त्वचा रोग होते हैं। 27 साल में छह लाख से ज़्यादा मरीजों का इलाज कर चुके डॉ. सखिया ने माना कि मरीज ही उन्हें सिखाते रहे हैं। दर्द लेकर आने वाला हर मरीज हमें कुछ नया समझा जाता है।

    लेजर ट्रीटमेंट की शुरुआत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 1998 में कई लोग यह मानते थे कि लेजर भारतीय त्वचा पर असर नहीं करेगा। चुनौतियां थीं, लेकिन अगर तब रुक जाते तो आज 150 से अधिक लेजर मशीनें हमारे पास नहीं होतीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एडवांस्ड लेजर ट्रीटमेंट ने वह संभव कर दिखाया है, जिसे कभी असंभव माना जाता था। पहले कहा जाता था कि त्वचा के मरीज न मरते हैं, न ठीक होते हैं। आज हम गंभीर और जानलेवा त्वचा रोगों का भी इलाज कर पा रहे हैं।

    डॉ. सखिया ने बताया कि त्वचाविज्ञान के सामने आज अयोग्य चिकित्सक, सोशल मीडिया पर गलत सलाह, स्व-चिकित्सा और विशेषज्ञों की कमी जैसी चुनौतियां खड़ी हैं। 140 करोड़ की आबादी में सिर्फ़ 18,000 त्वचा विशेषज्ञ होने के कारण वे प्रौद्योगिकी आधारित समाधान तैयार कर रहे हैं।

    TEDx मंच पर उन्होंने भविष्य की अपनी महत्वाकांक्षी योजना भी साझा की

    डॉ. जगदीश सखिया ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि उनका विजन 200+ भारतीय भाषाओं में संवाद करने वाले AI-संचालित वर्चुअल डर्मेटोलॉजी अवतार के जरिए छोटे शहरों के लिए 20,000 AI-सक्षम क्लीनिक स्थापित करने का है, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक विशेषज्ञ सलाह पहुंच सके। अपनी इस योजना के उद्देश्य के बारे में उन्होंने कहा कि जहां डॉक्टर न हों, वहां भी पेशेवर सलाह पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।

    गोरापन नहीं, बल्कि ‘स्वस्थ त्वचा’ को लक्ष्य मानने का संदेश देते हुए उन्होंने अपने संबोधन का समापन प्रेरक पंक्तियों के साथ किया,

    “पहले तय कीजिए कि जाना कहां है, फिर यह कि कैसे और कब जाना है। बड़े सपने देखिए, क्योंकि डरते ही आप जीना छोड़ देते हैं।”

    <p>The post TEDx टॉक में डॉ. जगदीश सखिया का संदेश: एडवांस्ड लेज़र तकनीक से गंभीर त्वचा रोगों का आधुनिक इलाज first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026

    प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है

    February 21, 2026
    Top Posts

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    इंदौर (मध्य प्रदेश), मार्च 02: इंदौर स्थित एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ (Padhle) ने अमेरिका स्थित वैश्विक…

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.