Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»बिज़नेस»H&H एल्युमीनियम ने राजकोट में भारत का सबसे बड़ा सोलर पैनल फ्रेम प्लांट शुरू किया
    बिज़नेस

    H&H एल्युमीनियम ने राजकोट में भारत का सबसे बड़ा सोलर पैनल फ्रेम प्लांट शुरू किया

    Ansh SinghBy Ansh SinghJuly 9, 20254 Mins Read

    भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने 4 जुलाई, 2025 को प्लांट का उद्घाटन किया

    अहमदाबाद (गुजरात), जुलाई 9:  गुजरात स्थित H&H एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड ने राजकोट में भारत का सबसे बडा और सबसे उन्नत एल्युमीनियम सोलर फ्रेम मैन्युफेक्चरिंग प्लांट शुरू किया है। राजकोट के चिभडा गांव में 24,000 मेट्रिक टन (एमटी) प्रति वर्ष क्षमता वाला यह प्लांट भारत में 6 गीगावाट (GW) तक के सौर संयंत्रों को सपोर्ट कर सकता है।

    इस प्लांट का उद्घाटन 4 जुलाई, 2025 को भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, एचएंडएच एल्युमीनियम की लीडरशिप टीम और सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

    कंपनी ने 28,000 वर्ग मीटर के अत्याधुनिक और सोलर पैनल एल्युमीनियम फ्रेम के लिए आधुनिक और सबसे उन्नत प्लांट में लगभग रु. 150 करोड का निवेश किया है। प्लांट में ट्रायल प्रॉडक्शन जून 2025 के महीने में शुरू हो गया था और एक महीने के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। पूरी क्षमता पर प्लांट प्रति वर्ष रु. 700-750 करोड की बिक्री दर्ज करने में सक्षम होगा। यह प्लांट 300 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

    मुख्य बातेः

    • कंपनी ने प्रति वर्ष 24,000 मेट्रिक टन की विनिर्माण क्षमता के साथ लगभग रु. 150 करोड का निवेश किया है
    • पूरी क्षमता पर यह प्लांट प्रति वर्ष रु. 700-750 करोड की बिक्री करने में सक्षम होगा
    • वर्तमान में भारत में 90-95% एल्युमीनियम सौर पैनल फ्रेम्स आयात की जाती हैं
    • सितंबर 2024 में भारत सरकार ने पाँच वर्षों के लिए चीन से आयात सोलर पैनल एल्युमीनियम फ्रेम पर 403 डॉलर से 577 डॉलर प्रति मीट्रिक टन (14% के बराबर) तक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया

    भारत ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा, लगभग 280 गीगावाट सौर ऊर्जा से आने की उम्मीद है।

    इस विषय पर अधिक जानकारी बताते हुए एचएंडएच एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री उत्तम पटेल ने बताया कि “यह एक ही स्थान पर भारत का सबसे बडा और सबसे उन्नत सोलर पैनल एल्युमीनियम फ्रेम प्लांट होगा और हमने इसे लगभग एक वर्ष के रिकॉर्ड समय में स्थापित किया था। हम राज्य सरकार और सभी संबंधित विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। वर्तमान में भारत 90-95% एल्युमीनियम सोलर पैनल फ्रेम की आयात करता है। इस प्लांट के साथ, हम मेक इन इंडिया पहल का समर्थन करने और सौर ऊर्जा क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण को बढावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम उठा रहे हैं। हमें अगले एक महीने के भीतर व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।”

    एचएंडएच

    29 सितंबर 2024 को भारत सरकार ने घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए चीन में उत्पादित या वहां से निर्यात किए जाने वाले “सोलर पैनल/मॉड्यूल के लिए एनोडाइज्ड एल्युमीनियम फ्रेम” की आयात पर पांच साल की अवधि के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई थी। इसके परिणाम स्वरुप, निर्दिष्ट चीनी उत्पादकों/निर्यातकारों और किसी भी अन्य गैर-निर्दिष्ट संस्थाओं से आयात पर 403 डॉलर से 577 डॉलर प्रति मेट्रिक टन (14% के बराबर) तक एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटी अधिसूचना की तारीख से पांच साल के लिए लागू है।

    एचएंडएच एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री विजय कनेरिया ने बताया कि, “भारत ने 2025 में 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल कर लिया है। इसके अलावा, सरकार ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें से लगभग 280 गीगावाट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सौर ऊर्जा से आने की उम्मीद है। यह अगले 5-10 वर्षों में सौर ऊर्जा और संबंधित उद्योगों के लिए एक बडा अवसर दर्शाता है।”

    रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र को आगे बढाने के उद्देश्य से स्थापित, एचएन्डएच एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड प्रीमियम गुणवत्ता वाले एल्युमीनियम सोलर फ्रेम प्रदान करता है जो मजबूती, मौसम प्रतिरोध और दीर्घायु के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों ASTM और IEC को पूरा करते हैं ताकि कुशल और टिकाऊ ऊर्जा समाधान सक्षम हो सकें। इसके अतिरिक्त, राजकोट प्लांट वास्तविक समय की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए SCADA और IoT-सक्षम प्रॉडक्शन लाइन्स, प्रॉडक्ट कस्टमाइजेशन के लिए पूरी तरह सुसज्जित क्वालिटी लैब और इन-हाउस आरएंडडी, और जीरो-लिक्विड डिस्चार्ज एनोडाइजिंग सेटअप से सुसज्जित है। कंपनी के एल्युमीनियम फ्रेम RoHS और REACH के अनुरूप हैं, खतरनाक पदार्थों से मुक्त हैं, और 100% रिसायकलेबल हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा पहलों के अनुरूप हैं।

    Plant Video – H&H Aluminium Pvt Ltd:- https://youtu.be/BkMe-HnjVUw

    <p>The post H&H एल्युमीनियम ने राजकोट में भारत का सबसे बड़ा सोलर पैनल फ्रेम प्लांट शुरू किया first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026

    प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है

    February 21, 2026
    Top Posts

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    प्रशांत महाराज जी के मार्गदर्शन में शिव शक्ति अनुग्रह पीठ – आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र

    March 5, 2026

    नई दिल्ली, मार्च 05: आज के तेज़ी से बदलते सामाजिक और भौतिक युग में जब…

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.