Close Menu
Hello Entrepreneurs

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”
    • 1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
    • सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ
    • ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप
    • प्रवासी (Prawaas) 5.0 भारत में यात्री परिवहन की अगली छलांग के लिए मंच तैयार करता है
    • इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
    • श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
    • इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Hello EntrepreneursHello Entrepreneurs
    • होम
    • बिज़नेस
    • नेशनल
    • टेक्नोलॉजी
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • स्पोर्ट्स
    Hello Entrepreneurs
    Home»टेक्नोलॉजी»MIFF 2024, Toonz Media Group और Billion Readers (BIRD) ने बधिर, श्रवण बाधित और दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए मीडिया सुलभता को बढ़ावा देने हेतु अभिनव प्रयोगों और तकनीकों का प्रदर्शन किया
    टेक्नोलॉजी

    MIFF 2024, Toonz Media Group और Billion Readers (BIRD) ने बधिर, श्रवण बाधित और दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए मीडिया सुलभता को बढ़ावा देने हेतु अभिनव प्रयोगों और तकनीकों का प्रदर्शन किया

    Ansh SinghBy Ansh SinghJune 24, 20244 Mins Read

    समान भाषा उपशीर्षक, भारतीय सांकेतिक भाषा और ऑडियो विवरण से सज्जित एनिमेटेड शॉर्ट्स समझने और याद रखने में सुलभ हुए ताकि बच्चों की पढ़ने की क्षमता सुधर सके।

    मुंबई, प्रेस विज्ञप्ति 24 जून: मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2024, बधिर और श्रवण बाधित (DHH) और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए सुलभ ऑडियो-विजुअल मीडिया का प्रदर्शन कर रहा है। कई एनिमेटेड शॉर्ट्स को समान भाषा उपशीर्षक (SLS), भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) और ऑडियो विवरण (AD) जैसी सुलभता सुविधाओं के साथ दिखाया जा रहा है।

    हालांकि, यह सोचना गलत होगा कि सुलभता केवल श्रवण और दृष्टिबाधित व्यक्तियों तक सीमित है। IIT-Delhi, त्रिवेंद्रम में स्थित भारत की प्रमुख एनिमेशन कंपनियों में से एक, Toonz Media, और PlanetRead की बिलियन रीडर्स (BIRD) के संयुक्त तत्वाधान में की गई पहल के पीछे तर्क दिया जाता है कि SLS का उपयोग बच्चों द्वारा देखे जाने वाली कार्टून श्रृंखलाओं पर करने से, बड़े पैमाने पर उनके पढ़ने के कौशल में सुधार हो सकता है।

    BIRD का नेतृत्व कर रहे, IIT-Delhi के स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के ऐडजंक्ट प्रोफेसर बृज कोठारी के अनुसार, “बच्चों के दिमाग समान भाषा के शब्दों और ध्वनियों का मिलान करने में अत्यधिक निपुण होते हैं। कार्टून श्रृंखला के दृश्यों के साथ चल रहा SLS उन्हें पढ़ने का अभ्यास साथ ही साथ करवा देगा। इस वजह से उनकी पढ़ने की क्षमता और भाषा ज्ञान में उल्लेखनीय सुधार हो सकते हैं। इस तथ्य की पुष्टि के लिए कई प्रमाण उपलब्ध हैं।”

    MIFF में Pogo टीवी पर प्रसारित, ELE एनिमेशन्स और Toonz द्वारा रचित एनीमेशन शो “जय जगन्नाथ” को SLS और AD के साथ सज्जित करके, सभी दर्शकों के लिए मीडिया सुलभता, साक्षरता और भारतीय भाषाओं के प्रचार के उद्देश्य के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है।

    Toonz के सीईओ, पी. जयकुमार ने कहा, “यह सिर्फ अनुपालन का विषय नहीं है। SLS तकनीक हमारी विशाल एनिमेशन लाइब्रेरी का उपयोग सभी भारतीय भाषाओं में बच्चों के संपूर्ण मनोरंजन और शिक्षा के लिए कर सकती है।”

    भारत के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे 200 मिलियन बच्चे, जो अपनी भाषाओं में कार्टून फिल्म को बड़े चाव से देखते हैं, अब उनका भाषा ज्ञान और पढ़ने की क्षमता स्वतः ही सुधर जाएगी। बड़ी बात यह है कि उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि यह कब हो गया।

    Toonz Media Group के बारे में

    दो दशकों का बेजोड़ अनुभव और प्रतिवर्ष 10,000 मिनट से अधिक 2D और CGI माध्यमों में बच्चों और परिवार के लिए मनोरंजन सामग्री बना रहा Toonz निस्संदेह दुनिया के सबसे सक्रिय एनीमेशन स्टूडियोज में से एक है। Toonz के पास वूल्वरिन, एक्स-मेन, मार्वल की स्पीड रेसर: द नेक्स्ट जेनरेशन लायंस गेट, मोस्टली घोस्टली और यूनिवर्सल की गमी बियर और फ्रेंड्स जैसी कई एनिमेशन श्रृंखलाएं, लाइव-एक्शन श्रृंखलाएं और फीचर फिल्में भी हैं जो इसे 360 डिग्री मीडिया पावरहाउस बनाती हैं। हाल ही में Toonz ने AR, VR, और गेमिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों की दुनिया में भी कदम रखा है।

    www.toonz.co

    बिलियन रीडर्स (BIRD) के बारे में

    PlanetRead और IIT-Delhi के संयुक्त तत्वाधान में शुरू बिलियन रीडर्स (BIRD) पहल का लक्ष्य है भारत में एक अरब लोगों को जीवनभर पढ़ने का अभ्यास करने के लिए दैनिक स्तर पर सामग्री उपलब्ध करवाना। “हर भारतीय, एक धाराप्रवाह पाठक” का लक्ष्य पूरा करने के लिए मुख्यधारा में प्रचलित मनोरंजन सामग्री पर समान भाषा उपशीर्षक (SLS) जोड़कर टेलीविजन, फिल्म और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। SLS का मतलब है कि ऑडियो-विजुअल (AV) सामग्री में ‘समान’ भाषा में उपशीर्षक देना जैसा कि ऑडियो में होता है। SLS के साथ, दर्शक जो वे स्क्रीन पर देखते और सुनते हैं, उसे पढ़ सकते हैं। BIRD एक तंत्र परिवर्तन प्रक्रिया है जिसे Co-Impact का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। इसका उद्देश्य है, साक्षरता, भाषा अध्धयन और मीडिया सुलभता के लिए भारत की सभी भाषाओं में बने वीडियो के साथ SLS का समावेश।
    www.billionreaders.org

    संपर्क: श्री पार्थिबान अमुधन
    parthibhan@planetread.org

    <p>The post MIFF 2024, Toonz Media Group और Billion Readers (BIRD) ने बधिर, श्रवण बाधित और दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए मीडिया सुलभता को बढ़ावा देने हेतु अभिनव प्रयोगों और तकनीकों का प्रदर्शन किया first appeared on PNN Digital.</p>

    Ansh Singh
    • Website

    Related Posts

    द वायरल वेलोसिटी: Angelic Intelligence की 6 महीनों में 10X ग्रोथ की कहानी

    February 16, 2026

    द लास्ट सेल्फी – डिजिटल कर्ज़ और परिवारों का विनाश

    February 16, 2026

    मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर

    February 16, 2026
    Top Posts

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

    September 4, 2024

    भारतीय निर्माता और व्यापारी ‘इस बार इंटरनेशनल व्यापार’ के लिए तैयार – वैश्विक विस्तार का एक नया अवसर

    September 10, 2024
    Don't Miss

    एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

    March 3, 2026

    इंदौर (मध्य प्रदेश), मार्च 02: इंदौर स्थित एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ (Padhle) ने अमेरिका स्थित वैश्विक…

    1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा

    February 28, 2026

    सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

    February 28, 2026

    ब्लुम इंडिया ने कारीगरों और ठेकेदारों के लिए लॉन्च किया ब्लुम क्लब ऐप

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Hello Entrepreneurs
    © 2026 Hello Entrepreneurs. Designed by Primex Media..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.